Wednesday, February 1, 2017

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भी जानिए

 सुप्रीमो मायावती 4 बार यूपी की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वे पहली दलित महिला हैं जो भारत के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनीं। उनके समर्थक उन्हें बहनजी कहते हैं तो उनके विरोधी भी उनकी तारीफें करते हैं। यूपी की राजनीति के मैदान में उनकी पहचान माहिर खिलाड़ी की है।

प्रभुदयाल और रामरती के घर 15 जनवरी 1956 को मायावती का जन्म हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी करने के बाद वह सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही थीं और अध्यापन का काम भी कर रही थीं। इसी दौरान माया का परिचय काँशी राम से हुआ जिन्होंने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।

काँशी राम और मायावती ने बसपा को शुरु किया और आगे बढ़ाया। कई लोगों ने माया का विरोध भी किया लेकिन वे आगे बढ़ती रहीं। बसपा की तरक्की होती रही औप माया अपने बयानों और तेवरों के कारण सुर्खियों में आती रहीं। वे आज देश की सबसे काबिल और कद्दावर नेताओं में मानी जाती हैं।
उन पर कई आरोप भी लगते रहे लेकिन माया ने जैसे झुकना सीखा ही नहीं। वे लगातार ताकतवर होती रही हैं। बसपा आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है और मायावती दलितों की बड़ी नेता।

No comments:

Post a Comment