दिल्ली। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को राजनीति के अखाड़े का पहलवान माना जाता है। यूपी की राजनीति बिना उनके जिक्र के पूरी नहीं होती। उनके दिल में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है यह बात उन्होंने कभी छुपाई नहीं, बल्कि 2012 में यूपी की गद्दी पर अखिलेश की ताजपोशी इसी इच्छा का परिणाम मानी जाती है।
1996 में एक वक्त ऐसा आया था जब वह पीएम बनने से चूक गए थे। कहा जाता है कि लालू यादव और शरद यादव के विरोध के कारण ऐसा हुआ। माना जाता है कि 1999 में भी ऐसा मौका आया था लेकिन फिर से मुलायम को निराशा का सामना करना पड़ा। मुलायम सिंह यादव ने लालू प्रसाद को लेकर अपनी नाराजगी छुपाई भी नहीं है। एक बार मुलायम ने बयान दिया था कि जिन चार लोगों ने मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया, वो हैं लालू प्रसाद यादव, शरद यादव, चंद्र बाबू नायडू और वीपी सिंह।
No comments:
Post a Comment