Wednesday, February 1, 2017


जानिए क्या है समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रमुख पार्टी है। वर्तमान में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की यहां सरकार है। सपा की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने

4अक्टूबर 1992 को की। मुलायम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी वैसे तो यूपी में काफी सफल पार्टी है लेकिन देश के अन्य राज्यों में भी चुनाव में कूद चुकी है। 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा को 224 सीटें मिली थीं।
मुलायम सिंह के नेतृत्व में सपा ने 1993और 2003 में यूपी में सरकार बनाई थी।15वीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई थी। इसके बाद2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने चुनाव लड़ा और सरकार बनाई।
चुनाव चिह्नः साइकिल

पार्टी के प्रमुख चेहरेः
संस्थापकः मुलायम सिंह यादव
मुख्यमंत्रीः अखिलेश यादव
आजम खां (रामपुर विधायक)
रामगोपाल यादव (राज्यसभा सांसद)
शिवपाल सिंह यादव (उप्र सपा अध्यक्ष)
धर्मेंद्र यादव (बदायू से सांसद)

contact
19] Vikramaditya Marg, Lucknow
Ph- No- 0522&2235454

Call Center no : 0522&2236868
bZ esy laidZ% samajwadiyuvjansabha@gmail-com

Qslcqd ist% https://www-facebook-com/samajwadiparty

fV~oVj ist% https://twitter-com/samajwadiparty

osclkbV% http://www-samajwadiparty-in/



चुनावी मुददा 

विकास के साथ नोटबंदी भी यूपी में होगा चुनावी मुद्दा- सीएम अखिलेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विकास के साथ-साथ नोटबन्दी भी यूपी विधानसभा चुनाव में मुद्दा होगा। पहले जो लोग इसे सही बता रहे थे उन्हें भी इसके नुकसान का एहसास होने लगा है और वे कहने लगे हैं कि इससे बड़ा नुकसान हो रहा है।
सीएम शनिवार को अपने सरकारी आवास पर शहीदों के साथ-साथ अपने पैसे के लिए एटीएम की लाइन में दम तोड़ने वाले लोगों के परिजनों को सहायता राशि के चेक बांट रहे थे।

कैशलेस का सपना अच्छे दिनों जैसा
 अखिलेश ने कहा कि सारे अर्थशास्त्री भी इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं। हर कोई चाहता है कि काला धन और भ्रष्टाचार खत्म हो लेकिन किसी भी नई चीज को लागू करने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि यह कैशलेस वाला सपना भी अच्छे दिन वाले सपने जैसा ही है। यह अब सभी जानने लगे हैं।



No comments:

Post a Comment