Tuesday, January 10, 2017

प्रत्याशियों के चयन के लिए अधिकृत किए गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए अधिकृत कर दिया गया। बैठक में विधानसभा की हर सीट को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

संसदीय की बोर्ड की बैठक 14 या 15 जनवरी कोपार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के बड़े नेताओं ने तीन सर्वे रिपोर्टों के आधार पर और कई चरणों में चली आपसी बातचीत में प्रत्याशी तय कर लिए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को प्रत्याशियों के नामों को केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सामने ले जाने के लिए अधिकृत किया गया है। केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक भी मकर संक्रान्ति के मौके पर 14 या 15 जनवरी को होगी। बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर आखिरी मुहर लगेगी। इसके बाद नाम घोषित किए जाएंगे।अपना दल को आठ और भासपा को चार सीटेंसूत्रों के अनुसार चुनाव समिति की बैठक में अपना दल की अनुप्रिया पटेल की पार्टी के लिए उसकी संसदीय सीटों के आधार पर सीटें देने का मानक तय किया है। अपना दल के पास दो संसदीय सीटें हैं। इस आधार पर उसे आठ सीटें दिया जाना तय माना जा रहा है।

इसके अलावा ओम प्रकाश राजभर की भारतीय समाज पार्टी को चार के आसपास सीटें दी जा सकती हैं।मोदी व अमित की होंगी धुआंधार रैलियांबैठक में चुनाव के दौरान चलने अभियानों और चुनाव प्रचार के तरीकों पर भी विचार हुआ। तय किया गया कि प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही पार्टी के स्टार प्रचारक पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की धुआंधार जनसभाएं लगाई जाएंगी।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत कई नेता शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment